बाघमारा हिंसक कांड और डीएसपी पीके सिंह पर हमला का मुख्य आरोपी कुख्यात कारू यादव बिहार के जमुई से गिरफ्तार….

बाघमारा हिंसक कांड और डीएसपी पीके सिंह पर हमला का मुख्य आरोपी कुख्यात कारू यादव बिहार के जमुई से गिरफ्तार….

बाघमारा(BAGHMARA): घटना के छह दिनों के भीतर कुख्यात कारू यादव को बिहार के जमुई जिला से गिरफ्तार कर लिया गया है..

कहते हैं कि कारू भागकर योगी के राज यूपी के बनारस में ठिकाना तलाश रहा था,लेकिन वहां एनकाउंटर के भय से वह पटना होते हुए जमुई भाग गया और कहीं शरण लिए हुए था। लेकिन उसकी हर तरकीब नाकाम हुई और अंततः वह धनबाद की एसआईटी टीम के द्वारा दबोच लिया गया। कारू अपने नेटवर्क के जरिए पुलिस के रडार से ओझल होने की कोशिश करता रहा, लेकिन धनबाद पुलिस ने उसे जिंदा या मुर्दा पकड़ने की ठान रखी थी।अब कारू पर बरपेगा पुलिस का कहर और गिरेगा गाज,तभी वह उगलेगा अपने दुस्साहस का राज..

कहते हैं कि पुलिस टीम देर रात काजल की कोठरी में रहकर खाक से लाख पाए कारू को साथ लेकर धनबाद के लिए रवाना हो गई है।कोयला चोरी का धंधा और उल्टे पुलिस से पंगा के बाद उसके विरासत की उल्टी गिनती शुरू हो गई है..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *