गोल्फ ग्राउंड में 89 नवदम्पत्ति का परिणय सूत्र, सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति का 11 वां साल में भी वर वधू के विदाई के समय रो पड़े धनबादवासी…

गोल्फ ग्राउंड में 89 नवदम्पत्ति का परिणय सूत्र, सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति का 11 वां साल में भी वर वधू के विदाई के समय रो पड़े धनबादवासी…

धनबाद (DHANBAD): सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति द्वारा आज गोल्फ ग्राउंड में लगभग 38 संस्थाओं के सहयोग से 89 वर वधू का विवाह बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न कराया गया,जिसका गवाह धनबाद वासी बने। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह दस बजे 101 आटो रिक्शा के साथ गोल्फ ग्राउंड से बरात निकाली गई, जिसमें रामगढ़ का बैंड बाजा आकर्षण का केंद्र बना रहा और उसी के धुन पर नाचते गाते बरात हटिया मोड़, रणधीर वर्मा चौक, लुबीसर्कर रोड होते हुए गोल्फ ग्राउंड के मुख्य द्वार पर पहुंची, जहां पर समधी मिलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ..

सभी जोड़े को मंच पर बिठाया गया और लगभग बारह बजे बड़े ही मनमोहक ढंग से वरमाला का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके बाद आशीर्वचन का कार्यक्रम लगभग दो बजे तक चला जिसमें धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, समाजसेवी एवं वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, किन्नर समाज के अध्यक्ष छम-छम देवी सहित सभी 38 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आशीर्वाद दिया। लगभग ढाई बजे सभी वर-वधू को शादी के मंडप में लाया गया, जहां पर गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। लगभग चार बजे विदाई समारोह शुरू की गई और सभी वर वधू को घर बसने बसाने के आशीर्वाद के साथ विदाई दी गई। समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह के अनुसार 180 फीट का भव्य मंच और 40मंडप बनाये गये थे ..

सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के द्वारा की जा रही शादी समारोह का यह 11 वर्ष है । इस बार कुल 95 वर-वधू का रजिस्ट्रेशन किया गया था जिसमें 89 ही पहुंच पाए। 78 हिन्दू और 11इसाई वर-वधू की शादी सम्पन्न करायी गई, एक मुस्लिम वर-वधू का भी पंजीकरण हो चुका था, लेकिन वधू के पिता के तबीयत खराब होने के कारण शादी समारोह में नहीं पहुंच सकी..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *