धनबाद(DHANBAD):राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के निर्देशानुसार बुधवार को रणधीर वर्मा चौक, श्रमिक चौक, सिटी सेंटर तथा मेमको मोड में यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों का चालान किया गया। साथ ही बुकलेट एवं पंपलेट देकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं मैथन टॉल गेट के समीप लोगों को जागरूक किया गया और वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाया गया।
मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजिनियरिंग एनालिस्ट अमरेश कुमार, आईटी देवेंद्र कुमार, ट्राफिक पुलिस एवं एनएचएआई दुर्गापुर के कर्मी उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

