राँची(RANCHI): अनगड़ा प्रखंड के हेसल पंचायत अंतर्गत जमुवारी टुसु मेला में एक युवक को चाकु मारकर अपराधी फरार ..
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी 25 शाम 7 बजे पीठोरिया निवासी संदीप महतो ( 22) को जमुवारी टुसु मेला में कुछ अपराधी मिलकर पेट पैर व सिर में चाकु मारा । अपराधियों ने संदीप को मेला से थोड़ा बाहर बहला फुसला कर लाया और घटना को अंजाम दिया । घटना की सूचना मिलते ही हेसल मुखिया पति कृष्णा करमाली ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया । स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही मामला की जांच में जुट गयें हैं । घटना की वजह प्रेम प्रसंग और जमीनी विवाद भी बताया जा रहा है ..
NEWSANP के लिए राँची से अर्जुन कुमार की रिपॉर्ट
