रांची(RANCHI): झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के आवास पर प्रदेश किसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, के प्रवक्ता सह राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने उनसे मुलाक़ात की. रघुवर दास के भाजपा मे दुबारा शामिल होने पर पुष्प गुछ भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर उन्हें बधाई दी. भाजपा नेता मनोज सिंह ने मकर संक्रांति पर उन्हें शुभकामना भी दी.
बातचीत के दौरान राज्य में भारतीय जनता पार्टी की जमीन मजबूत करने लिए श्री दास ने कई सुझाव भी दिये. उन्होंने जोर देकर कहा कि आज से अभी से मिलजुल कर राज्य में पार्टी की बेहतरी के लिए काम करने की जरुरत है और फिर से पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाना है. उनका कहना था कि चौबीस घंटे मोदी जी के नेतृत्व मे पार्टी को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करना है.
प्रदेश किसान मोर्चा के प्रवक्ता मनोज सिंह ने भी झारखंड के हालात पर गंभीरता से चर्चा की और तफ़सील से पार्टी को कैसे आम आवाम से जोड़ा जाए इसपर गहन मंथन किया. उनका कहना साफ था कि भाजपा एक विचार धारा वाली पार्टी है. जहां व्यक्तिवाद नहीं विचार आगे रहती है. इस पार्टी की यही ताकत और सामर्थ्य है कि लोगों का जुड़ाव स्वता होता है.
इस मौके पर अनिल सिंह, अरुण तिवारी, कृष्णा कुमार और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

