झारखंड अभिभावक संघ ने दिया धरना:कार्मेल स्कूल डिगवाडीह मामले में प्राचार्या का नार्को टेस्ट कराने और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच कराने की उठी मांग…

झारखंड अभिभावक संघ ने दिया धरना:कार्मेल स्कूल डिगवाडीह मामले में प्राचार्या का नार्को टेस्ट कराने और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच कराने की उठी मांग…

धनबाद (DHANBAD): कार्मेल स्कूल, डिगवाडीह में बच्चियों के साथ हुई सम्मान से खिलवाड़ के विरुद्ध पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुरूप आज झारखंड अभिभावक महासंघ ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया.महासंघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह 13 घंटे के उपवास पर हैं.पप्पू सिंह का आरोप है कि जाँच के नाम पर लीपापोती हुई है. स्कूल की प्राचार्या का नार्को टेस्ट पोलीग्राफी टेस्ट होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार नहीं हुआ है, प्राचार्या ने उनके शर्ट उतरवाने के आदेश नहीं दिए तो फिर आखिर अभिभावकगणों को उपायुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग क्यों करनी पड़ी. अभिभावकों से समझौता करा लेना प्राचार्या का माफ़ी मांग लेना काफ़ी नहीं है. वही महासंघ के पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जाँच से महासंघ संतुष्ट नहीं है. प्राचार्या का माफ़ी मांगना, उन्हें इंटर्नल जाँच चलने तक स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से अलग रखना ही इस बात का गवाह है कि बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार की घटना घटी है और महासंघ की यह मांग है कि रिटायर्ड जज से इस मामले की जाँच करायी जानी चाहिए. महासंघ के इस आंदोलन को कई समाजसेवीयों ने भी समर्थन दिया है.

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *