गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉकरो ने केक काट मनाया जन्मदिन,…मकर संक्रांति होने के कारण सबको खिलाया गया तिलकुट…

गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉकरो ने केक काट मनाया जन्मदिन,…मकर संक्रांति होने के कारण सबको खिलाया गया तिलकुट…

धनबाद(DHANBAD): मंगलवार को पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल का जन्मदिन गोल्फ ग्राउंड स्थित पार्क में केक काट कर मनाया और वहां उपस्थित सभी लोगों के बीच केक और तिलकुट वितरण किया गया। पूर्व मेयर हर दिन मॉर्निंग वॉक के लिए इस पार्क में जाते है जहां उनके साथ साथ और भी लोग एक्सरसाइज करने आते है। जिनके द्वारा आज पूर्व मेयर का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है आज मकर संक्रांति है महाकुंभ का आज के ही दिन महा स्नान भी है। मुझे बहुत खुशी है कि आज के ही दिन मेरा जन्मदिन भी है इस अवसर पर सभी के साथ तिलकुट एवं केक बांट कर खुशियां साझा किया आगे उन्होंने तिल संक्रांत और महाकुंभ की राज्य एवं जिले वासियों को ढेरों शुभकामनाएं दी और कामना किया कि सभी लोग स्वस्थ रहें स्वच्छ रहे और उन्नति करें मौके पर जावेद खान जाकिर खान संजय शर्मा विकाश सिंह नायाब खान गुड्डू शर्मा मुकेश सिंह कमलेश कुमार जॉय आदि मौजूद थे

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *