मकर संक्रांति पर आज कैसा रहेगा मौसम, झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का कब तक दिखेगा असर?…

मकर संक्रांति पर आज कैसा रहेगा मौसम, झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का कब तक दिखेगा असर?…

झारखंड(JHARKHAND): रांची-झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल रह रहे हैं. इससे न्यूनतम तापमान चढ़ गया है. कई जिलों का न्यूनतम तापमान दो से तीन दिनों में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया है. सोमवार को झारखंड के अधिकतर जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मंगलवार (मकर संक्रांति) को राज्य में कहीं-कहीं कोहरा और उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो 18 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. 19 जनवरी से आकाश में बादल रहने का अनुमान नहीं है…..

गुमला का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा

राजधानी रांची का पारा भी सोमवार को 10 डिग्री सेल्सियस पार रहा. सबसे अधिक ठंड गुमला में रही. वहां का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. सबसे अधिक करीब 28 डिग्री सेल्सियस तापमान डालटनगंज का रहा. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 18 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. रात और सुबह का पारा ज्यादा नहीं गिरेगा…..

तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस चढ़ा राजधानी रांची का पारा

राजधानी रांची का पारा तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस चढ़ा. शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था. सोमवार को यह 12.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. यह सामान्य से करीब साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है. एक दिनों में ही करीब दो डिग्री सेल्सियस तापमान चढ़ा है. इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस आसपास रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है…..

झारखंड के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान
जिला-तापमान (डिग्री सेसि में)

रांची- 12.4
जमशेदपुर-11.4
डालटनगंज-14.3
बोकारो- 13.1
चाईबासा-10.0
चतरा-12.6
देवघर-13.0
गढ़वा-13.7
धनबाद-11.6
गुमला -9.9
हजारीबाग-12.0
खूंटी- 10.3
लोहरदगा-13.0
पाकुड़- 13.3
रामगढ़-12.7
सरायकेला-12.0
सिमडेगा-14.2

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *