रांची(RANCHI): अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP), झारखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय महासम्मेलन रांची में सफलता और भव्यता के साथ संपन्न हुआ. इस सम्मेलन का मकसद पूर्व सैनिकों के कल्याण, आर्थिक सशक्तिकरण और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मेजर जनरल परमवीर सिंह (VSM )एयर वाईस मार्शल HP सिंह वीर चक्र और ब्रिगेडियर राजकुमार विशिष्ट अतिथि इस आयोजन का हिस्सा बने।इसका शुभारंभ 11 जनवरी को दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कान्त चतुर्वेदी और राज्य अध्यक्ष कर्नल ए.आर. सिंहा ने राष्ट्रीय मातृशक्ति संयोजिका मिसेज माया कौल एवं प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल नीलांबर झा, राजेश पांडे एवं प्रदेश मातृशक्ति संयोजिका पूनम के साथ समारोह का उद्घाटन किया. राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” की प्रस्तुति ने माहौल में देशभक्ति का रंग भर दिया. बाद में मातृशक्ति समूह द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया, जिसमें वीरता पुरस्कार विजेता और संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल थे. ब्रिगेडियर रवि कुमार (वीर चक्र), मेजर श्यामल सिन्हा (वीर चक्र), जे.डब्ल्यू.ओ. मोहम्मद जावेद (शौर्य चक्र), और ओनरी कैप्टन मागो बाडगांग (सेना मेडल) जैसे नायकों को उनकी बहादुरी और देश में योगदान के लिए सम्मानित किया गया. दरअसल, इनकी कहानियां न केवल प्रेरणादायक थीं बल्कि संगठन की मूल भावना का प्रतीक भी थीं.महासम्मेलन में सहकारी संस्थाओं के निर्माण पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें डेयरी, मछली पालन, और पोल्ट्री जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा हुई. इसके अलावा, वित्तीय प्रबंधन, पेंशन सुविधाएं, और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञ वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को इन क्षेत्रों में जागरूक किया।कैप्टन कुमार अनीस और लेफ्टिनेंट कर्नल चांदनी चाको ने 60 वर्ष के बाद स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के उपाय साझा किए. झारखंड के विभिन्न जिलों रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, जमशेदपुर के जिला परिषद अध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों में किए गए कामों की जानकारी सिलसिलेवार तरीके से दी. मंच संचालन प्रदेश सचिव अनुप कुमार एवं जिला परिषद रांची मातृशक्ति अध्यक्षा श्रीमती नीरा देवी द्वारा किया गया.दूसरे दिन की शुरुआत शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसके बाद संगठन के थीम सॉन्ग की प्रस्तुति ने संगठन की एकता और उद्देश्य को प्रकट किया.
राज्यपाल ने लासनायक परमबीर चक्र से सम्मानित शहिद अलबर्ट एक्का जी का जरी गांव (गुमला ) को उन्नन्ति के लिए और सरकारी और गैर सरकारी नौकरी मे पूर्व सैनिक को हिस्सेदारी पर जोर दिया साथ ही रक्षा राज्य मंत्री और अन्य ने अपने प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके मांग और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
सम्मेलन का एक और महत्वपूर्ण आकर्षण वृत्तचित्र प्रदर्शन था, जिसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की उपलब्धियों और उद्देश्यों को विस्तार से दिखाया गया. इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा. देशभक्ति गीत और नृत्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया और सम्मेलन की भव्यता को और बढ़ा दिया.सम्मेलन के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ए.आर. सिंहा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन दिया. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों की सराहना की.
उन्होंने कहा यह महासम्मेलन पूर्व सैनिकों के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभिन्न व्यक्तिगत एवं स्वयंसेवी संगठनों का आशातीत सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ जिसमें मुख्य रूप से मेजर गुरुदयाल सिंह सलूजा एवं श्री रमेश धरणीधरका का नाम उल्लेखनीय है. कार्यक्रम के दौरान सभी सहयोगकर्ताओं को सम्मानित किया गया एवं उनका आभार व्यक्त किया गया. प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम संचालन में जिला परिषद रांची की अग्रणी भूमिका की भूरी भूरी प्रशंसा और सराहना की गई.
कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य अध्यक्ष सूबेदार मेजर नारायण प्रसाद, सचिव सूबेदार लल्लन ठाकुर संस्थापक सा कोषाध्यक्ष सूबेदार अरुण कूमार झा, मीडिया प्रभारी अनिल कूमार सिंह, अक्षय मिश्रा,धनराज सिंह, अरुण तिवारी, डि एन झा, अखलेश मिश्रा, मेडिकल टीम ऍम के राय और अन्य सभी सदस्यो . मातृशक्ति अध्यक्ष नीरा देवी मातृ शाक्ति सचिव सबिता, कोषाध्यक्ष संगीता , शिल्पी , श्वेता और अन्य सदस्याएं, एवं विभिन्न जिलों से आए हजारों पूर्व सैनिक उपस्थित थे. इस सम्मलेन में सामाजिक कार्यकर्ता लोकप्रिय सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह और सामाजिक कार्य कर्ता अमरनाथ ठाकुर का अहम योगदान रहा.
NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

