टाटीसिलवे बैंक मोड़ के पास झारखंड आंदोलनकारी स्व. करमू महतो के नाम की पत्थलगड़ी की गई…

टाटीसिलवे  बैंक मोड़ के पास झारखंड आंदोलनकारी स्व. करमू महतो के नाम की पत्थलगड़ी की गई…

रांची(RANCHI) : विश्व युवा दिवस के अवसर पर खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप के द्वारा करमु महतो चौक, टाटीसिलवे (बैंक के पास) झारखंड आंदोलनकारी स्व. करमू महतो के नाम की पत्थलगड़ी की गई। उन्होंने कहा कि स्व. करमु महतो झारखंड आंदोलनकारी थे, उनके सम्मान में गत वर्ष इस चौक का नाम रखा गया था और आज झारखंडी परंपरा के अनुसार पत्थलगड़ी की गई। झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान के लिए वे शुरु से प्रयासरत रहे हैं और भविष्य में भी सम्मानित करने का कार्य करते रहेंगे..

मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव अर्चना मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो, जेएमएम नेता मुकेश महतो, झारखण्ड आंदोलनकारी अमर कुमार महतो चतरा ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर, महिलौंग मुखिया संदीप तिर्की, टाटी पूर्वी मुखिया कृष्णा पाहन, आजसू नेता काशीनाथ महतो, जितेंद्र सिंह, अजित महतो, स्टेट रैफरी सरोज नाथ महतो, डा. पंकज मिश्रा, चैतू तिर्की, सहदेव महतो, राम किशुन लोहरा, नीरज प्रमाणिक एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *