यूपी-बिहार के 7 कोयला तस्कर गिरिडीह से गिरफ्तार, चार कोयला लदे ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त, पढ़ें कैसे हुआ खुलासा….

यूपी-बिहार के 7 कोयला तस्कर गिरिडीह से गिरफ्तार, चार कोयला लदे ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त, पढ़ें कैसे हुआ खुलासा….

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह पुलिस ने अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है, जिसकी वजह से बीते कई महीनो से जीटी रोड से होकर बनारस या बिहार के मंडी में जाने वाले कई अवैध कोयले से लदे ट्रैकों को पुलिस ने जब्त किया है. वहीं शुक्रवार की देर रात गिरिडीह एसपी के निर्देशानुसार डुमरी पुलिस ने गहन छापेमारी अभियान शुरू किया, जिसमे कुलगो टोल प्लाजा के पास पुलिस ने चार अवैध कोयले से लड़े ट्रैकों को जप्त किया, तो वहीं सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके बाद गहन छानबीन के बाद शनिवार को देर शाम मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई. इस संबंध में पुलिस ने ट्रक के चालक, खलासी, मालिक और कोयला के अवैध धंधे में लगे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

इस संबंध में बताया जाता है कि जीटी रोड के रास्ते कोयला सहित अन्य वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमीत प्रसाद के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रनीत पटेल व पुलिस बल की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. जहां धनबाद से युपी और बिहार की ओर जा रहे कोयला लदे ट्रकों को पकड़ा गया. वहीं कागजात मांगे जाने पर चालकों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया.

यूपी-बिहार के 7 कोयला तस्कर गिरिडीह से गिरफ्तार

इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चालक युपी के आजमगढ़ निवासी मोनु यादव, बिहार के मोतीहारी निवासी जयप्रकाश सिंह, युपी के देवरिया निवासी सलामुद्दीन, गिरिडीह के हीरोडीह कठवारा निवासी विरेन्द्र कुमार मंडल खलासी युपी के आजमगढ़ निवासी रितेश यादव, युपी के मुजफफरपुर निवासी विक्की कुमार, युपी के कुशीनगर निवासी अली मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया……

NEWSANP के लिए गिरिडीह से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *