झरिया(JHARIA): डिगवाडीह स्थित कार्मल स्कूल के दसवीं की छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाई हैं। अभिभावको ने आज समाहरणालय में उपायुक्त से मिलकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत की है। आरोप है कि प्रिंसपल के द्वारा छात्राओ का शर्ट उतरवाया गया और ब्लेजर में ही घर भेजा गया। ये सजा इसलिए दी गई क्योंकि छात्रा अपने क्लास में पेन डे मना रहे थे। छात्रा एक दूसरे के शर्ट पर लिख रही थी। उपायुक्त से मिलने पहुंचे अभिभावको ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना 9 जनवरी की है पेन डे मनाने पर इस तरह की सजा देना काफी गंभीर है, ऐसे में छात्रा कोई खतरनाक कदम उठा सकते थे छात्राएं काफी मानसिक तनाव में है अभिभावक विद्यालय पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वही उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच टीम का गठन की है। जाँच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी और लोकल थाना के थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि जाँच टीम सभी आरोपों की गहनता से जाँच करेगी और आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय प्रबंधन पर FIR भी दर्ज की जा सकती है। इस मामले में झरिया विधायक रागिनी सिंह भी उपायुक्त से मिलीं और घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वही जांच के आदेश के बाद एसडीम में टीम कार्मल स्कूल पहुंचकर जांच में जुट गई है। टीम छात्र और शिक्षक से पूछताछ कर रही है साथी विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखी जाएगी..
वही स्कूल की प्रधानाध्यापक देवश्री ने कहा कि सारे आरोप निराधार है, में खुद एक महिला हु, स्कूल मे सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। स्कूल मे शिक्षकों के साथ उस दिन स्कूल स्टाफ भी मौजूद थे। ऐसी कोई बात नहीं थी जांच पड़ताल मे हर तरह से सहयोग करूंगी
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

