जितना जरूरत उतना ही जमीन ले रेलवे:अरूप चटर्जी…

जितना जरूरत उतना ही जमीन ले रेलवे:अरूप चटर्जी…

धनबाद(NIRSA):रेलवे विस्तारीकरण के नाम पर एग्यारकुण्ड,शिवलीबाडी मध्य,शिवलीबाडी पूरब व मेढा पंचायत के सैंकड़ो घर तोडने के विरोध में भाकपा माले की ओर से मैथन मोड में जन सभा के आयोजन किए गए..

जिसमें मुख्य रूप से निरसा के माले विधायक अरूप चटर्जी उपस्थित थे।अध्यक्षता शिवलीबाडी मध्य पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव व संचालन मुन्ना यादव ने किये..

सभा को संबोधित करते हुए विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि रेल काॅरिडोर के लिए जितनी जमीन चाहिए उसके हिसाब से रेल प्रशासन जमीन खाली करे।अगर बेवजह लोगो को उजाड़ा तो सब लोग मिलकर लड़ाई लड़े हम आपके साथ है।विस्थापित हुए परिवार को पुनर्वास के सवाल पर झारखंड सरकार से बातचीत कर पुनर्वास भी कराने के लिए आपके साथ रहेगें।रेल कोरीडोर के लिए तीन दिन पहले जो जमीन चिन्हित की गई उसके हिसाब से जमीन खाली होगी नही तो लड़ाई होगी।रेल केन्द्र सरकार के अधीन है।लोक सभा,विधान सभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर भाजपा के सासंद चुने है।इसलिए उन्की भी जिम्मेदारी बनती है कि लोगो को बचाए..

मौके पर जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी, माले नेता नागेन्द्र कुमार,मनोरंजन मलिक,अजय चौधरी,डी एन पाठक,कौशर अली सहित सैंकडों महिला-पुरुष शामिल थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *