जीसीपीएल गोपीनाथपुर कंपनी में कार्यरत सुरक्षा गार्ड प्रदीप हाजरा की मौत, मुआवजा एवं नियोजन की मांग को लेकर प्रबंधन से चल रही है वार्ता…

जीसीपीएल गोपीनाथपुर कंपनी में कार्यरत सुरक्षा गार्ड प्रदीप हाजरा की मौत, मुआवजा एवं नियोजन की मांग को लेकर प्रबंधन से चल रही है वार्ता…

धनबाद(NIRSA): निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खास निरसा पानी टंकी समीप निवासी जीसीपीएल गोपीनाथपुर कंपनी में सुरक्षा प्रहरी के पद पर कार्यरत प्रदीप हाजरा की मौत इलाज के दौरान हो गयी। शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। वही घटना की सुचना मिलते ही सिंह सिक्योरिटी सर्विसेस के प्रतिनिधि,पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, मुखिया रीता सिंह, जिप सदस्य संजय सिंह, मजदूर सहित कई अन्य लोग पहुंचे। सभी ने घटना को दुःखद बताया कहा की पिछले कुछ दिनों से गोपीनाथपुर कोलियरी में स्थानीय लोगों के नियोजन को लेकर जो तनाव चल रहा है..

उसके कारण प्रदीप हाजरा काफी तनाव में रहते थे। दो दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत कार्य के दौरान खराब हो गई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। मजदूर एवं जनप्रतिनिधि प्रदीप हाजरा की मौत पर उनके पुत्र का नियोजन एवं मुआवजे की मांग को लेकर प्रबंधन से वार्ता कर रहे हैं। वही सिंह सिक्योरिटी सर्विसेज के प्रतिनिधि द्वारा दाह संस्कार के लिए प्रदीप हाजरा के परिजनों को पच्चीस हजार रूपये दिया गया। साथ ही इसके अलावा उन्होंने सभी तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया है..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *