बाघमारा(BAGHMARA): बाघमारा स्थित बाबूडीह में गुरुवार को हुई हिंसक झड़प, गोलीबारी, बमबाजी व आगजनी के मामले में मधुबन थाना प्रभारी पीकू प्रसाद व धर्माबांध ओपी प्रभारी कमलेश कुमार रवि पर विभागीय कार्यवाही हुई है। SSP एचपी जनार्दनन ने दोनों को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी पर आउटसोर्सिंग कम्पनी में संघर्ष और दो पक्षों में मारपीट होने की आशंका की बात वरीय अधिकारियों से छुपाने की बात सामने आई है साथ ही, SSP के अनुसार अगर दोनों थाना प्रभारी समय रहते तत्परता दिखाते तो शायद इस झड़प को ससमय रोका जा सकता था। इसी कड़ी को देखते हुए SSP ने ये कार्यवाही की है..
धीरेन्द्र कुमार को मधुबन थाना व मनोज पांडे को धर्माबांध ओपी प्रभारी बनाया गया है..
NEWSANP के लिए बाघमारा से सौरव की रिपोर्ट

