कोलकत्ता(KOLKATA): दक्षिण पूर्वी रेलवे की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक कोलकत्ता के ताज होटल मे सम्पन्न हुई . अध्यक्षता आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने की .
बैठक मेँ धनबाद सांसद ढुलू महतो तथा गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए. धनबाद सांसद ने बोकारो, भागा और भोजुडीह की रेल सुविधाओं की मांगों को उठाया . गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने आद्रा मंडल की रेल सुविधाओं की मांगों को रखा .
उन्होंने खानुडीह स्टेशन के गेट नंबर BG 27 पर ROB का काम जल्द प्रारम्भ करने, प्लेटफार्म की लम्बाई बढ़ाने, BG 30 पर 3मीटर चौड़ा फैब्रिकेटेड पुल का निर्माण, मालकेरा स्टेशन मेँ FOB,, आद्रा खानुडीह को गोमो तक विस्तार और वापसी मेँ आसनसोल तक चलाये जाने,कोविड मेँ बंद ट्रेनों का ठहराव खानुडीह और महुदा मेँ बहाल करने ,खानुडीह – गोमो रेल लाइन का दोहरिकरण करने ,खानुडीह से तेलो स्टेशन को रेल कनेक्टीविटी से जोड़ने , रेल साइडिंग से हो रहे प्रदूषण को रोकने तथा रेल भूमि का अवैध काम में दुरुपयोग करने पर रोक की मांग रखा गया.
जबाब में रेल प्रबंधन ने बताया कि BG 27 मेँ ROB 19.11.2024 को झारखण्ड सरकार द्वारा MOU सिग्नेचर हो गया है और एस्टीमेट की भी स्वीकृति दे दी गयी हैं . जल्द ही काम टेंडर की प्रक्रिया पुरी कर झारखण्ड सरकार के RCD विभाग द्वारा काम आरम्भ किया जायेगा . कोविड मेँ बंद ट्रेनों के ठहराव के लिए बोर्ड को पत्राचार किया गया हैं .खानुडीह तेलो के सम्पर्क रेल पथ के लिए धनबाद मंडल को पत्र लिखा गया है .
बैठक मेँ महाप्रबंधक अनिल मिश्रा, आद्रा मंडल के DRM सुमित नरुला, खड़गपुर के DRM, AGM द पू रेल, Sr DCM, RPF के कमांडेंट सहित रेल अधिकारी तथा आद्रा और खड़गपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र के सांसद और प्रतिनिधि शामिल थे. उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि विजय शर्मा ने दी.
NEWSANP के लिए कोलकत्ता से ब्यूरो रिपोर्ट

