कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में जय बापू ,जय भीम अभियान, जय संविधान, कार्यक्रम का तीसरा दिन जारी रखते हुए तुरी बस्ती, हाड़ी बस्ती, कोढीया बस्ती में पदयात्रा का किया आयोजन…

कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता  में जय बापू ,जय भीम अभियान, जय संविधान, कार्यक्रम का तीसरा दिन जारी रखते हुए तुरी बस्ती, हाड़ी बस्ती, कोढीया बस्ती में पदयात्रा का किया आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 10/1/2025 को पूर्व प्रेषित कार्यक्रम के तहत धनबाद नगर कांग्रेस के द्वारा चांदमारी में धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में जय बापू ,जय भीम अभियान, जय संविधान, कार्यक्रम का तीसरा दिन जारी रखते हुए तुरी बस्ती, हाड़ी बस्ती, कोढीया बस्ती में पदयात्रा का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह , विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, धनबाद नगर के प्रवेक्षक शरफराज आलम मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह योगी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ..

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा व आर एस एस शूरू से संविधान विरोधी रही है। संविधान सभा की बैठक 6 दिसंबर 1946 को शुरू हुई। संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया। 19 नवंबर 1939 को महात्मा गाँधी जी के व्यान ने संविधान निर्माण की नींव रखी। गांधी नें जनभावना को दर्शाने वाले स्वदेशी संविधान आवश्यकता को पहचाना। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा 30 नवंबर 1949 को आर एस एस को सप्ताहिक आर्गनाइजेशन ने संविधान को अभारतीय बताया था। मनुस्मृति को आदर्श प्राचीन कानून के रूप में प्रचारित किया था। 12 दिसंबर 19 49 को RSS ने महिलाओ के समान अधिकारो का विरोध करते हुए बाबासाहेब अंबेडकर जी का पुतला जलाया था..

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि आर एस एस ने संविधान को अहिंदु बताते हुए हिन्दु केंद्रीत शाशन की बकालत किया था। सन 2000 में भाजपा की संविधान समीक्षा आयोग ने संशोधन की मांग किया था। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा भाजपा शुरुआत से बाबू का विरोधी रही है आज गांधी कि विरासत पर हमला कर रही है। संघ परिवार नाथूराम गोडसे का महीमा मंडन कर गांधी कि विरासत को कमजोर कर रही है भाजपाई अंबेडकर की संविधान का सदैव विरोधी रही है। आरक्षण नीतीयो को कमजोर किया गया..

दलित पिछड़ा वर्ग और जन जातीय समूह निशाना बनी। कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा 2024 चुनाव के दौरान भाजपाई नेताओ ने 400 सीटे मिलने पर संविधान बदलने कि धमकी दिया था। जिलाध्यक्ष ने कहा दलितो और आरक्षण पर हमले के कई उदाहरण है 2018 मे एस सी एस टी अत्याचार निवारण अधिनियम को कमजोर करने का प्रयास किए। दलित विरोध प्रदर्शन पर पुलिस दमन, जिसमे मौत और कानूनी परीणाम सामने आए हैं..

अनुसूचित जाती और अनुसूचित जन जाती आयोग को कमजोर किया गया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो ने कहा 2021 से जनगणना रोकी गई है जातीय अधारित जनगणना का उपहास किया जा रहा है दस लाख केंद्रीय सरकार की रिक्तियों को खाली रखी गई है आरक्षण को दरकिनार करते हुए। उन्नाव, हाथरस और रोहित वेमुला कि मौत ने जातीय उत्पीड़न को उजागर किया है..

कार्यक्रम में सर्व धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, राशिद रजा अन्सारी मदन महतो, नवनीत नीरज, योगेन्द्र सिंह योगी,सरफराज आलम, हरेंद्र शाही गोपाल धारी,पिंटु सिंह, मुकेश महतो, राजेन्द्र तुरी,पवन यादव, डॉक्टर विजय राम, विद्या नंद यादव, लालबाबू यादव, प्रेम कुमार देवा राम, कारू राम,गुड्डू खान, आलोक कुमार, कारू अन्सारी, रामेश्वर भगत..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *