धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल सीवी एरिया के दहीबाड़ी ओसीपी में गुरुवार की दूसरी पाली में खदान में कार्य के दौरान ओबी गिरने से माइनिंग सरदार विद्यासागर पांडेय (59) की मौत हो गयी। घटना के बाद खदान में अफरातफरी मच गयी। घटना के बाद माइनिंग सरदार को उठा कर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाने लगा, तो वहां काम कर रहे कर्मियों ने एंबुलेंस को रोक दिया और सीवी एरिया के जीएम को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे..
खबर लिखे जाने तक जीएम घटनास्थल नहीं पहुंचे थे। विद्या सागर पांडेय पश्चिम बंगाल के कुल्टी लाल बाजार स्थित कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। सूचना पाकर उनके पुत्र ओम कुमार पांडे ओसीपी पहुंचे। घटना के बाद उनकी पत्नी, चार पुत्री व एक पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रबंधन की लापरवाही से घटना हुई है। जब तक माइनिंग सरदार के आश्रित को नियोजन नहीं मिलेगा, तब तक शव को उठाने नहीं दिया जायेगा..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

