धनबाद(NIRSA):गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के बंद पड़े बर्न स्टेण्डर्ड कंपनी में गुप्त सुचना पर पश्चिम बंगाल के शीतलपुर की सीआईएसएफ टीम ने बीती रात करीब 11 बजे छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध उत्खनन किए गए कोयला जब्त किया गया। सीआईएसएफ की टीम ज़ब गलफरबाड़ी पहुंची तो अवैध खनन देख अचंभित हो गए। दर्जनों की संख्या में कुआँनुमा गड्डा कर अवैध खनन कर किया जा रहा है। अनुमान है की जब्त कोयला लगभग पांच सौ टन था। मगर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोगों ने अंधेरे का लाभ उठाकर कोयला लूट ले भागे..
इस संबंध में जानकारी देते हुए कापासारा प्रबंधक ने कहा की उन्हें सुचना मिली थी की बंद पड़े बर्न स्टेण्डर्ड कंपनी में अवैध खनन कर कोयला का निकासी किया जा रहा है। जिसे लेकर दो दिन पूर्व उक्त स्थल की जांच कर भराई कराई गई थी। आज सीआईएसएफ शीतलपुर की टीम ने छापेमारी की है। सभी जब्त कोयले को राजपुरा कोलियरी के डिपो में जमा कराया जा रहा है..
बताते चले कि बंद पड़े बर्न स्टेण्डर्ड कंपनी के समीप महज 50 मीटर की दूरी पर नई दिल्ली हावड़ा रेल लाईन हैं जहां प्रतिदिन दर्जनों सवारी व मालगाड़िया गुजरती हैं और उसी के आस पास अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी हैं और तो और अवैध उत्खनन के दौरान डायना माईट का विस्फोट किया जाता हैं जो कि रेलवे लाइन के लिए भविष्य में खतरे की ओर इशारा कर रही हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

