डुमरी विधायक ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्यवाही की मांग, अस्पताल पहुंच SDPO का हाल जाना….

डुमरी विधायक ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्यवाही की मांग, अस्पताल पहुंच SDPO का हाल जाना….

बाघमारा(BAGHMARA): आजसू और JMM समर्थकों के भीषण झड़प के बाद बाघमारा के खरखरी का माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। प्रशाशन ने मधुबन थाना क्षेत्र में 500 मीटर में निषेधाज्ञा लागू की है..

बताते चले कि हिल टॉप आउटसोर्सिंग के काम को लेकर आजसू और JMM के समर्थकों के बीच भीषण झड़प हुई जिसमें आगजनी, बम गोलों के विस्फोट भी हुए साथ ही साथ बर्बरता पूर्ण रूप से पुलिस पर पथराव भी किया गया था।इस झड़प में बाघमारा SDPO पुरुषोत्तम कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गए थे। उनके सर पर गहरी चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में उन्हें उपचार कराया गया था लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया था..

बताते चले कि देर शाम धनबाद के एक निजी अस्पताल में sdpo इलाजरत हैं; IG ,उपायुक्त धनबाद, SSP धनबाद जैसे कई बड़े अधिकारी हाल जानने पहुंचे.जानकारी हो कि देर शाम डुमरी विधायक जयराम महतो भी SDPO का हाल जानने पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पत्राचार कर “पुलिस प्रशाशन को चुनौती और माफियाओं के मनोबल बढ़ने” जैसी बातों को कहते हुए कार्यवाही की मांग की है..

News ANP के लिए बाघमारा से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *