बाघमारा (BAGHMARA) :धर्माबांध ओपी(मधुबन थाना) अंतर्गत बाबूडीह में आउटसोर्सिंग चलाने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दर्जनों राउंड फायरिंग और आगजनी भी की गई। झड़प के बाद खरखरी स्थित गिरीडीह सांसद कार्यालय में उपद्रवियों ने लगाई आग लगा दी इसी बीच घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी करने खरखरी तालाब स्थित मार्केट में पहुंची पुलिस को कारू यादव के समर्थकों के साथ मुठभेड़ का सामना करना पड़ा..
जिसमें कारू यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए गए। इस घटना में बाघमारा डीएसपी पुरषोत्तम कुमार सिंह बुरी तरह से घायल हो गए, उनके सर पर गंभीर चोटें आई है। आनन फानन में पुलिसबल के साथ डीएसपी सिनीडीह नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के लिए आए जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया..
मौके पर कई थानों और ओपी की पुलिस मौजूद हैं। माहौल तनावपूर्ण है। जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से छापेमारी तेज कर दी गई है..
NEWS ANP के लिए बाघमारा से ब्यूरो रिपोर्ट

