धनबाद(DHANBAD): IIT-ISM धनबाद ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को और अधिक सशक्त बनाने के लिए फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती 17 विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 200 स्थाई पदों पर होनी है. इनमें, अप्लाइड जियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियररिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट स्टडीज, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, फिजिक्स सहित अन्य विभाग शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को 1.43 लाख से लेकर 3.14 लाख रुपये तक प्रति माह वेतन के रुप में भूगतान किया जाएगा….
बहाली के लिए पीएचडी अनिवार्य
बता दें कि इस बहाली में भारत सरकार/शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा. वहीं, दिव्यांग व महिला अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए प्रेरित किया जाेगा. एडिस अटैक पीड़िता को भी आरक्षण दिया जाएगा. विदेशी अभ्यर्थी भी आवेदिन कर सकते हैं. लेकिन उनकी नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी. वे अधिकतम 5 सालों के लिए नियुक्त हो सकते हैं. बहाली को लेकर बताया गया है कि यह एक रोलिंग विज्ञापन है, जिसका अर्थ है कि आवेदन प्रक्रिया पूरे वर्ष खुली रहेगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी(आईएसएम) धनबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पीएचडी निर्धारित की गई है. इसके साथ ही उम्मीदवार का प्रासंगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक और शोध रिकॉर्ड होना चाहिए……
इतना होगा बासिक वेतन
अनुभव की आवश्यकताएं पद के अनुसार अलग-अलग हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-II) के लिए तीन साल से कम का अनुभव होना चाहिए. असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-I) के लिए कम से कम तीन साल का अनुभव होना जरूरी है. वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए कम से कम छह साल का शिक्षण, शोध या औद्योगिक अनुभव होना चाहिए. जबकि प्रोफेसर पद के लिए कम से कम दस साल का अनुभव अनिवार्य है. वहीं, सैलरी की बात करें तो असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-II) को ₹70,900 प्रति माह, असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-I) को ₹1,01,500 प्रति माह, एसोसिएट प्रोफेसर को ₹1,39,600 प्रति माह और प्रोफेसर को ₹1,59,100 प्रति माह बेसित वेतन मिलेगा. इसके अतिरिक्त, शिक्षकों को शोध अनुदान और पेशेवर विकास भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, बच्चों की शिक्षा भत्ता, स्थानांतरण खर्च भी दिया जाएगा……
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

