ससुराल वालों ने दहेज के कारण बहु को मार डाला, बोरे में भरा मिला मृतिका का शव…

ससुराल वालों ने दहेज के कारण बहु को मार डाला, बोरे में भरा मिला मृतिका का शव…

महिला को दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर मार डाला

धनबाद(DHANBAD):बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सिनीडीह से 38 वर्षीय व्याहता महिला अपराजिता कुमारी को दहेज के लिए उनके ससुराल वालों ने भूखे प्यासे रख कर मौत की नींद सुला दिया।मृतिका का देढ़ वर्ष का बेटा भी है। ससुराल वालों ने शव को बोरा में भरकर दो दिनों तक घर मे रखने के बाद मौका देख शव को राजगंज के कतरी पुल के नीचे फेंक दिया।घटना गत वर्ष 10 दिसंबर के बताया जा रहा है..

शव को ठिकाने लगाने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पति ने 15 दिसंबर को गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने मृतका के पति नीरज कुमार झा,सास शोभा देवी,ननद बिनीता देवी,संगीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जबकि ससुर काशीनाथ झा व भगीनी सृष्टि कुमारी फरार बताए जा रहे है। ससुर काशी नाथ झा सिनीडीह वर्क शॉप में कायर्रत है जो 31 जनवरी 2025 को रिटायर होंगे..

डेढ़ साल का बच्चा और पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने मृतका की माँ व चाचा को सुपुर्द किया..

News ANP के लिए सिनीडीह से सौरभ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *