आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल दुर्गापुर ट्रेफिक पुलिस ने बुधवार को अपनी मानवता का परिचय दिया है, जिस परिचय को देख और सुन पुरे शिल्पाँचल के लोग उस ट्रेफिक पुलिस अधिकारी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं, हम बताते चलें की बुधवार दोपहर करीबन चार साढ़े चार बजे आसनसोल के सबसे व्यस्थ इलाकों मे से एक भगत सिंह मोड़ पर आसनसोल साऊथ ट्रेफिक पुलिस ने लावारिस अवस्था मे घूम रहे और रो -रोकर अपने माता -पिता को ढूंढ़ रहे बच्चे को अपने कब्जे मे लेकर उनके माता पिता को सकुशल शौंपने का काम किया है, ट्रेफिक पुलिस अधिकारी राम अयोध्या मिश्रा की अगर माने तो भगत से मोड़ झारखंड और पुरुलिया को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है..
यही कारण है की यह मोड़ आसनसोल का सबसे ज्यादा व्यस्थ इलाका है और यहाँ की ट्रेफिक वेवस्था को संभालना भी एक बड़ी चुनौती से कम नही, इस मोड़ पर ट्रेफिक वेवस्था के अलावा हर तरह की गतिविधियों पर भी उनकी टीम नजर रखती है साथ मे हमेशा अलर्ट भी रहती है, यही कारण है की वेस्ट आपकार गार्डन का रहने वाला चार वर्षीय अननो घोष नामक एक मासूम बच्चा अपने घर से किसी कारण बाहर निकल कर अपने घर का रास्ता भूल गया और वह भगत सिंह मोड़ पहुँच गया और वहाँ एक मिठाई के दुकान के सामने जाकर रो -रो कर अपने माता- पिता को ढूंढने लगा, बच्चे को रोता देख भगत सिंह मोड़ पर मौजूद कुछ लोग बच्चे को उठाकर मिड वेस्ट नर्सिंग होम के तरफ ले जाने लगे..
जिनके ऊपर ट्रेफिक पुलिस अधिकारी अयोध्या मिश्रा की नजर पड़ गई और उन्होंने बच्चे की रोने की वजह पूछी और यह पूछा की बच्चा किसका है, जिसके बाद बच्चे को ले जा रहे लोग बच्चे को ट्रेफिक पुलिस अधिकारी अयोध्या मिश्रा के हाँथो शौंप दिया और वह चले गए, जिसके बाद अयोध्या मिश्रा बच्चे को अपने पोस्ट पर ले आए और बच्चे से उसके माता- पिता के बारे मे पूछताछ की जिसके बाद बच्चे ने अपना नाम अननो घोष बताया साथ ही अपने स्कुल का नाम किडजी स्कुल बताया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी अयोध्या मिश्रा ने अपने स्टाफ को बच्चे का स्कुल भेजा जहाँ बच्चे के माता पिता का नंबर उपलब्ध हुआ..
जिसके बाद ट्रेफिक पुलिस अधिकारी राम अयोध्या मिश्रा ने बच्चे के माता पिता से फोन पर बात की और उन्हें बच्चे से जुड़ी जरुरी कागजात और उनका अपना पहचान पत्र भगत सिंह मोड़ स्थित ट्रेफिक पुलिस के पोस्ट पर मंगवाया और उनके तमाम कागजातों की उचित जाँच कर मासूम बच्चे को उनके माता पिता को सकुशल शौंप दिया, ट्रेफिक पुलिस अधिकारी की इस सूझबुझ और कारनामें को देख व सुन पुरे शिल्पाँचल वासी उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं साथ ही उनकी तारीफें भी करते नही थक रहे हैं..
NEWSANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट

