धनबाद कांग्रेस के तत्वावधान में निरसा विधानसभा में शुरू हुआ जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान..बापू हम शर्मिदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं:संतोष सिंह…

धनबाद कांग्रेस के तत्वावधान में निरसा विधानसभा में शुरू हुआ जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान..बापू हम शर्मिदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं:संतोष सिंह…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 8 जनवरी 2025 को निरसा प्रखंड क्षेत्र बेनागोडिया पंचायत में बाबासाहेब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुआत किया गया । जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुख्य रुप से हुए उपस्थित थें। जहां फुल माला पहनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उनका स्वागत। बेनागोडिया मोड से जोगीतोपा मोड तक कांग्रेस का हाथ में झंडा बैनर लेकर कार्यकता नारा लगा रहे थें बाबासाहेब का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान, बाबू हम शर्मिदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं। धनबाद जिला अंर्तगत सभी प्रखंड नगर में “जय बापू,जय भीम अभियान, जय संविधान अभियान कार्यक्रम के उपरांत नुक्कड सभा हुआ। जिसकी अध्यक्षता निरसा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डीएन यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा जिस प्रकार से संविधान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा हैं। संविधान से लगातार छेड़छाड़ किया जा रहा है। इस संदेश को जन -जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध हैं। आगामी 26 जनवरी से पहले सभी प्रखंडों व नगर में जय बापू जय भीम अभियान जय संविधान अभियान कार्यक्रम को किया जा रहा है..

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कांग्रेस कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा कि जिस बाबा साहेब के दिए हुए संविधान के बदौलत नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री और अमित शाह गृहमंत्री बने हुए हैं, वही लोग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। बाबा साहब अंबेडकर जी के प्रति जो अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल अमित शाह ने किया, उसके विरुद्ध हम आवाज उठाते रहेंगे और बुलंदी से आवाज उठाएंगे..

कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र में विश्‍वास नहीं हैं.संविधान में विश्‍वास नहीं है। अगर कुछ इधर हाल की घटनाओं पर नजर डालें, पार्लियामेंट सेशन पर नजर डालें। जो कुछ भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने किया हैं। वह फासिज्‍म का जीता -जागता नमूना हैं। यह फांसीवाद का जीता -जागता नमूना है और इसीलिए मैं यह कहता हूं कि भाजपा एक फासीवादी पार्टी है। ये लड़ाई गांधी और गोडसे के चाहने वालों के बीच हैं। ये लड़ाई अहिंसा और हिंसा के बीच की है, ये लड़ाई सत्य और असत्य के बीच की लड़ाई है..

इसमें हमारी जीत सुनिश्चित है बैठक को संबोधित करते हुए उन्होने कहा हम अपनी मांग को दोहराते हैं और तब तक कायम रहेंगे कि माफी मांगे। जब हम रामायण के रचयिता बाल्मिकी जी को भगवान बाल्मिकी मानते हैं तो संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को भगवान मानने में अमित शाह जी को क्या आपत्ति है। भाजपा के लोगों ने हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगाकर भगवान का अपमान किया तो अमित शाह ने कोई आपत्ति नहीं उठाई। कार्यक्रम में.

मुख्य रूप से निरसा प्रखंड के पर्यवेक्षक श्री वकील बाउरी, असद कलिम,डीएन प्रसाद यादव राम कृपाल गोस्वामी अर्जुन भुईया जियाउल हुसैन, श्यामल भंडारी हैदर अंसारी, उमेश रबिदास छात्रवली भुईया, नंदन भुईया, सचिन महतो, राम दास, आलम अंसारी, रोहिणी दास,बबलू दास ,नीतयां दास,इकबाल सह, बबलू दास दीपक दास निजाम अंसारी फॉरेस्ट दास रखो हरिदास सपन बाउरी तपन भंडारी किशन दास बसु दास,सातो बुइयां,अर्जुन भूईया, कारू कुमार सचिन महतो सुधांसु कुमार,रामचंद्र कुमार, नंदन कुमार आदी मुख्य रूप से शामिल थें..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *