आसनसोल(ASANSOL): झारखंड धनबाद के रहने वाले सिंह परिवार को एचएलजी अस्पताल के न्यूरो चिकित्सक डॉक्टर राजन ने एक ऐसी ख़ुशी दि है, जिस ख़ुशी को वह ता उम्र नही भूल पाएंगे, जी हाँ वह ख़ुशी है, सिंह परिवार के मुखिया विनोद सिँह को एक नई जीवन दान देने की ब्रेन हेमरेज जैसी ख़तरनाक और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे बिनोद सिंह ने अपनी बीमारी से छुटकारा पाने के लिये कई चिकित्सकों को दिखाया, चिकित्सकों द्वारा इलाज भी चला, विनोद सिंह जबतक दवा का सेवन करते तब तक उनको उनकी बीमारी से आराम महसूस होता जैसे ही वह अपनी दवा बंद करते उनका स्वास्थ्य ठीक पहले की तरह ही दोबारा बिगड़ जाता..
ऐसे मे बिनोद सिंह ने अपनी जीने की आस लगभग छोड़ दि थी उन्होंने अपने मन मे यह ठान लिया था की वह अब अपनी इस बीमारी से नही बच सकते उनकी वह बीमारी उनकी जान लेकर ही रहेगी, ऐसे मे बिनोद सिंह के परिजन अपने किसी सगे सम्बंधियों की सलाह पर उनको उनकी इलाज के लिये आसनसोल के एचएलजी अस्पताल ले आए जहाँ उन्होंने अस्पताल के न्यूरो चिकित्सक डॉक्टर राजन से उनको दिखाया जिसके बाद डॉक्टर राजन ने उनकी पुरानी जाँच रिपोर्ट को देखा उनकी उन तमाम दवावों को चेक किया जो दवा उन्होंने अन्य चिकित्सकों के सलाह पर खाय थे..
जिसके बाद उन्होंने उनकी शारीरिक कुछ जाँच करवाई और फिर उन्होंने उनकी अविलम्ब सर्जरी करने की सलाह दि, जिस सलाह को विनोद सिंह के परिजनों ने स्वीकार कर लिया और फिर विनोद सिंह की डॉक्टर राजन के द्वारा सर्जरी शुरू की गई और वह सर्जरी सफल भी हुई जिस सर्जरी से उनको एक नया जीवन तो मिला ही साथ मे उनके पुरे परिवार के चेहरों पर खुशियाँ भी लौट आई, बिनोद सिंह के बेटे ने कहा की जो बीमारी से उनके पिता वर्षों से जूझ रहे थे, उस बीमारी को लेकर उनके पिता ने तो अपनी जीवन की आस तोड़ ही दि थी इसके अलावा उनके पुरे परिवार के लोगों के चेहरों की हंसी भी खो गई थी, ऐसे मे डॉक्टर राजन ने उनके पिता को जीवन दान देने का काम तो किया ही है, साथ मे उनके पुरे परिवार के सदस्यों के चेहरों पर ख़ुशी भी लौटाई है, डॉक्टर राजन उनके पुरे परिवार के लिये कोई फरिस्ता से कम नही हैं, वहीं बिनोद और उनके पुरे परिवार ने डॉक्टर राजन की खूब प्रशंसा तो की ही साथ मे उनको धन्यवाद भी दिया..
NEWSANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट

