मथुरा(MATHURA): भगवान श्री कृष्ण की पावन धरा मथुरा, वृंदावन या समूचा ब्रजमंडल कृष्ण की लीलाओं का गुणगान करता है. यहां आपको भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के अद्भुत और अलौकिक दर्शन देखने को मिलेंगे. वहीं यहां एक ऐसा मंदिर है जो प्रेम का प्रतीक है. प्रेम का प्रतीक होने के साथ राधा-कृष्ण और राम-सीता के प्रेम का प्रतीक भी बना हुआ है…….
राधा-कृष्ण और राम-सीता की जोड़ी इस मंदिर में है विराजमान
धर्म नगरी वृंदावन, कृष्ण की नगरी के नाम से जानी जाती है. यहां 5500 मंदिर हैं और हर मंदिर की अपनी एक अलग ही मान्यता है और एक अलग ही कहानी है. वृंदावन में एक ऐसा मंदिर भी है, जो राधा कृष्ण के प्रेम के प्रतीक के साथ-साथ यहां अपने अलौकिक कला और यहां की बेजोड़ संस्कृति को अपने अंदर समेटे हुए हैं. इस मंदिर की खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है. यहां लोग आने के लिए उत्साहित रहते हैं. वृंदावन के इस मंदिर को प्रेम का प्रतीक माना जाता है. राधा कृष्ण के साथ-साथ इस मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम राम और और माता सीता की यह प्रतिमा है, जो अपने आप में अलौकिक और अद्भुत है……..
राधा कृष्ण की प्रतिमा के साथ-साथ राम और सीता की अद्भुत प्रतिमाएं इस मंदिर प्रांगण में लगी हुई हैं. इतना ही नहीं जगत गुरु कृपालु महाराज की भी प्रतिमाएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. यह प्रतिमाएं देखने में ऐसी लगती हैं कि कोई व्यक्ति जीवित बैठा हुआ है और वह हमें कुछ समझाने का प्रयास कर रहा है…….
प्रेम का प्रतीक है मंदिर
मंदिर के पदाधिकारी और मीडिया प्रभारी अजय त्रिपाठी ने लोकल 18 की टीम से बातचीत में कहा कि मंदिर का निर्माण इटालियन मार्बल से हुआ है. राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक इस मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं. भगवान राम भी मां जानकी के साथ इस मंदिर में विराजमान हैं. भक्त यहां दर्शन करने के बाद एक अलग ही आनंद महसूस करते हैं……
आकर्षण का केंद्र माना जाता है प्रेम मंदिर
बता दें कि इस मंदिर की नक्काशी और यहां की कलाकारी लोगों को हर दिन अपनी ओर आकर्षित करती हैं. यहां आने वाले लोग आनंद की प्राप्ति करते हैं और राधा-कृष्ण की प्रेम भरी यादों में डूब जाते हैं. इस मंदिर में आने वाले सभी भक्त राधा-कृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आते हैं. इतना ही नहीं यहां जिस भक्त पर भगवान की कृपा हो जाती है वह भक्त यहीं का होकर रह जाता है. मंदिर की खूबसूरती रात में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यहां की रंग बिरंगी लाइटें और बहते हुए झरने लोगों का मन मोह लेते हैं……
NEWSANP के लिए मथुरा से ब्यूरो रिपोर्ट

