दिल्ली(DELHI): दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। एक चरण 5 फरवरी को वोटिंग होने जा रही है वही दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि चुनाव आयोग दोपहर दो बजे तारीखों का ऐलान करेगा, अब उसी कड़ी में चुनाव का सियासी शंखनाद हो गया है। मिल्किपुर को लेकर भी चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि वहां पांच फरवरी को ही वोटिंग होने जा रही है…..
दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं। इसमें से 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर के मतदाता 1261 हैं और नए मतदाता 2.08 लाख हैं। दिल्ली में 12 सीटें आरक्षित हैं और 58 सीटें सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में देश के सभी राज्यों के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि दिल्ली के लोग इस बार ज्यादा से ज्यादा वोट करेंगे….
NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

