Delhi Election Date Live Update: कुछ देर में होगा दिल्ली चुनाव की तारीख का ऐलान, ECI 2 बजे जारी करेगा शेड्यूल…

Delhi Election Date Live Update: कुछ देर में होगा दिल्ली चुनाव की तारीख का ऐलान, ECI 2 बजे जारी करेगा शेड्यूल…

दिल्ली(DELHI): चुनाव आयोग मंगलवार (7 जनवरी 2025) को दोपहर 2 बजे दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव कराना होगा. दिल्ली में परंपरागत रूप से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होते आए हैं…..

दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,55,24,858 मतदाता हैं. इनमें 83 लाख पुरुष और 71 लाख महिला मतदाता शामिल हैं…….

AAP का लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने का लक्ष्य

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. AAP लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने का लक्ष्य रखेगी. कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी को फिर से हासिल करने के लिए उत्सुक होगी. वहीं दूसरी ओर भाजपा जो आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को उछाल रही है, विधानसभा चुनाव जीतने की उम्मीद कर रही है……

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *