बिहार(BIHAR): राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के ऑफर पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से खुद को साफ तौर पर अलग करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दो बार गलती हुई। यह गलती मुझसे कराई गई..
मैं तब भी जहां था वहीं पर रहना चाहता था। पार्टी के कुछ लोगों के कारण ही यह गलती हुई थी। पार्टी के जिन लोगों के कारण गलती हुई उन्हें बाहर कर दिया गया है। मैं अटल हूं। जहां हूं वहां पर बिल्कुल ठीक हूं। अब पुरानी गलती नहीं होगी।पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार में साथ काम कर चुका हूं। मुझे काफी मानते थे। मेरी काम की प्रशंसा करते थे। अटल जी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। आज बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। बिहार में हाे रहे अच्छे काम पर की प्रशंसा हो रही है। केंद्र उस राह पर आगे बढ़ रहा है..
नीतीश ने आगे कहा, मैंने जीविका का गठन किया था। अब केंद्र सरकार ने मेरे इस काम को आगे बढ़ाते हुए आजीविका का गठन किया है। केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर विकास की गति को तेज करने की कोशिश में जुटी हुई है। बिहार में अमन-चैन कायम कायम करने के साथ तरक्की और लोगों को न्याय दिलाने में जुटा हुआ हूं। सभी को साथ लेकर तरक्की की उनकी यह कोशिश निरंतर जारी रहेगी..
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

