डिप्टी CM बोले, यह कायराना हरकत, बहुत जल्द नक्सल मुक्त होगा…

डिप्टी CM बोले, यह कायराना हरकत, बहुत जल्द नक्सल मुक्त होगा…

छत्तीसगढ़(CHHATTISGARH): छत्तीसगढ़ के बीजापुर कुटरू मार्ग में नक्सलियों द्वारा किये गये IED ब्लास्ट में 9 जवानों के शहीद हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सली हमले की निंदा करते हुये गहरा शोक जताया है..

वहीं, डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि यह वारदात नक्सलियों की कायराना हरकत है। यह हताशा, निराशा में की गई कार्रवाई है। इन जवानों की शहादत जाया नहीं जायेगी। बहुत जल्द छत्तीसगढ़, बस्तर नक्सल मुक्त होगा। खबर है कि शहीद होने वाले जवानों के साथ वाहन का चालक भी शामिल है। वहीं, इस हमले में कई जवान लहुलूहान हो गये। वाहन में कुल कितने जवान थे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से बौखलाये नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों को यह बड़ा झटका दिया है..

खबर है कि जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद लौट रहे थे, तभी उन्हें टारगेट कर उनके वाहन को उड़ा दिया गया। जवानों ने पखांजूर ऑपरेशन में बीते रविवार को पांच नक्सलियों को मार गिराया था। मौके पर दंतेवाड़ा से अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया है। बेतरह जख्मी जवानों को रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी..

NEWSANP के लिए छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *