तपोवन कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे 4 साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

तपोवन कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे 4 साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

धनबाद(DHANBAD): सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित तपोवन कॉलोनी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराए के मकान से सोमवार को 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये अपराधी लगभग एक महीने पहले इस मकान में किराए पर रहने आए थे।गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण कुमार (तेतुलमारी, धनबाद), पंकज यादव (जमुई, बिहार), नीतीश कुमार (कटेरिया, बांका, बिहार), और दीप नारायण यादव (बांका, बिहार) शामिल हैं..

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मकान में साइबर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद छापेमारी कर चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने मकान मालिक को झांसा दिया था कि वे पढ़ाई के लिए यहां रह रहे हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 से अधिक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कई बैंक खातों की जानकारी, इंटरनेट राउटर, और एक बुलेट बाइक सहित साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियां बरामद की..

इस घटना के बाद तपोवन कॉलोनी के लोग हैरान हैं। निवासियों ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनके पड़ोस में इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियां चल रही थीं।पुलिस ने कहा कि ये आरोपी झूठे बैंक कॉल और ओटीपी धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों में लिप्त थे। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे इलाके में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे किराएदारों का सत्यापन जरूर कराएं..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *