पुलिसकर्मी ने एसपी, डीआईजी और डीजीपी के खिलाफ न्यायालय में जाने के लिए मांगा अवकाश…

पुलिसकर्मी ने एसपी, डीआईजी और डीजीपी के खिलाफ न्यायालय में जाने के लिए मांगा अवकाश…

शुभंकर ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित आवेदन में वरिष्ठ अधिकारियों के “मनमाने रवैये” और “शोषण” का आरोप लगाया

झारखंड(JHARKHAND): सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना में पदस्थापित एएसआई शुभंकर कुमार ने पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और डीजीपी के खिलाफ न्यायालय में मामला दायर करने की अनुमति के लिए तीन दिन का आकस्मिक अवकाश मांगा है। शुभंकर ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित आवेदन में वरिष्ठ अधिकारियों के “मनमाने रवैये” और “शोषण” का आरोप लगाया है..

आवेदन में लगाए गंभीर आरोप

शुभंकर ने अपने आवेदन में लिखा कि वर्ष 2024 का आकस्मिक अवकाश (CL) और 2023-24 का क्षतिपूर्ति अवकाश (CPL) का एक भी दिन उन्हें उपभोग नहीं करने दिया गया। इसके परिणामस्वरूप उनका अवकाश व्यर्थ हो गया। उन्होंने इस संबंध में 18 दिसंबर 2024 को एसपी, डीआईजी और डीजीपी को आवेदन भेजा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई..

न्यायालय जाने की अनुमति का आग्रह

शुभंकर ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के रवैये के कारण वह मानसिक तनाव (डिप्रेशन) का सामना कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वह कोई गंभीर आपराधिक घटना कारित करने से पहले न्यायालय की शरण लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने 3 जनवरी 2025 से तीन दिनों का आकस्मिक अवकाश मांगा है ताकि वह रांची उच्च न्यायालय में न्याय के लिए मामला दायर कर सकें..

क्या लिखा आवेदन में?

उन्होंने आवेदन में लिखा है कि मैं विभाग से न्याय प्राप्त करना चाहता था, लेकिन मुझे न्याय नहीं मिला। मैंने दोषी अधिकारियों के वेतन से कटौती कर मेरे अवकाश के बदले क्षतिपूर्ति देने की मांग की थी, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

न्याय के लिए उच्च न्यायालय का रुख

आवेदन में शुभंकर ने हाई कोर्ट रांची में अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए तीन दिनों का अवकाश स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसे “महान कार्य” बताते हुए परिवार सहित हमेशा आभारी रहने की बात कही..

पुलिस विभाग में चर्चा का विषय

शुभंकर कुमार का यह कदम पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय जाने की अनुमति मांगने का यह मामला विभागीय प्रक्रियाओं और आंतरिक अनुशासन पर सवाल उठाता है। अब देखना होगा कि इस पर विभागीय प्रतिक्रिया क्या होती है..

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *