BCCL प्रबंधन के नेतृत्व में आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ…

BCCL प्रबंधन के नेतृत्व में आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ…

झरिया(JHARIA): बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 अंतर्गत गोलकडीह आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय के खेल के मैदान में सोमवार को अंचल 3 के दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जंहा मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार सहायक उपयुक्त प्रभारी सीएमपीएफ एवं विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार सिंहा महाप्रबंधक बस्ताकोला क्षेत्र के मौजूद थे..

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने अपने कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण कर एवं कबूतर उड़ाकर किया। इस अवसर पर संतोष कुमार ने कहा कि जीवन में खेल अति महत्वपूर्ण है जिंदगी जीने के लिए खेल की जरूरत है। इसलिए हम लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए ग्राउंड छोड़ना नहीं चाहिए..

प्रतिदिन अपने दिनचर्या में स्वस्थ्य जिवन जीने के लिए कोई न कोई खेल व ब्यायाम के लिए ग्राउंड पर जाना ही चाहिए। वही महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंहा ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद जरूरी है। खेल से शारीरिक-मानसिक विकास होता है। इस मोबाइल के युग में समय निकालकर लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए खेलना चाहिए। इससे मानसिक व शारीरिक विकास होता है। काम के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने इस तरह का आयोजन करने के लिए सभी लोगों को सराहना किया। कार्यक्रम में बस्ताकोल एरिया के अलावा लोदना क्षेत्र, पूर्वी झरिया क्षेत्र, ईस्ट जोन, माइंस रेस्को स्टेशन के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया..

कार्यक्रम का समापन मंगलवार को होगा। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष दोनों प्रतिभागी भाग लिए जिसमें 400 मीटर 1500 मीटर लॉन्ग जंप, हाई जंप डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिता समय तक कराया गया। इस दौरान स्वागत गीत आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय के छात्राओं की ओर से किया गया एवं दोनों अतिथि को बुके, पौधा एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बस्ताकोला क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक अभिषेक राय की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ जबकि संचालन सतीश मिश्रा एवं शिखा महतो ने ने किया जंहा प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है..

मौके पर लोदना क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) डी के सिंह,खेल सुपरवाइजर बी एच खान, डी बाग, राकेश सिन्हा, तुलसी रवानी , शिव शंकर महतो, एस एस महतो,प्रभास सिंह, हराधन मोदक,छून्नू रजवार, सुभाष बाउरी, आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय के प्राचार्य उमेश रवानी के आलावा विद्यालय कई शिक्षक थें…

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *