झारखंड श्रमिक कल्याण समिति ट्रस्ट ने कंचनडीह स्थित प्रधान कार्यालय में किया प्रेस वार्ता…

झारखंड श्रमिक कल्याण समिति ट्रस्ट ने कंचनडीह स्थित प्रधान कार्यालय में किया प्रेस वार्ता…

धनबाद (NIRSA): कंचनडीह स्थित प्रधान कार्यालय में झारखंड श्रमिक कल्याण समिति ट्रस्ट द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ट्रस्टी उपेंद्रनाथ पाठक एवं लालबाबू यादव ने बताया कि उपरोक्त ट्रस्ट का गठन स्वर्गीय राम छबीला ओझा के स्मृति में किया गया है..

स्वर्गीय राम छबीला ओझा कोयलांचल के क्षेत्र में स्वर्गीय एक राय के साथ मजदूरों की आवाज को जमीनी स्तर पर बुलंद करने का काम किया करते थे। वह मजदूर हित के लिए कुछ भी कर गुजरने का मादा रखते थे…

इस ट्रस्ट के बनने से मजदूर में खुशी की लहर है। यह ट्रस्ट उनके अधूरे कामों को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है। इसका उद्देश्य निरसा विधानसभा में अवस्थित समस्त खदान कल कारखाना में कार्यरत श्रमिकों के विकास, कल्याण, उनके दैनिक जीवन में उत्थान तथा प्रबंधन द्वारा आए दिन अनावश्यक रूप से उन्हें प्रताड़ित करना, वेतनमान में कटौती तथा काम के नाम पर सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा से अतिरिक्त काम करवाना, सरकार द्वारा निजीकरण नीति, कल कारखानों को बंद करना तथा छटनी के नाम पर भयभीत करना..

इन सब श्रमिक विरोधी कार्यो में रोक लगाना तथा दैनिक जीवन में उत्थान करना भी समिति का भावी योजना है। पृष्ठ वार्ता में ट्रस्ट के सचिव इम्तियाज़ खान, ट्रस्टी लाल बाबू यादव, उपेंद्रनाथ पाठक एवं सदस्य मनोज महतो उपस्थित थे…

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *