पाकुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खेत में चाकू से निर्मम पूर्वक हत्या….

पाकुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खेत में चाकू से निर्मम पूर्वक हत्या….

पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थ नगर के एक खेत में चाकू से निर्मम पूर्वक हत्या किया हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है. वहीं सिद्धार्थनगर नारायणखोर के रास्ते में एक लावारिस मोटरसाइकिल खड़ा किया हुआ मिला है इसके अलावा मौके पर दो चाकू पड़ा हुआ मिला…

खबर मिलते ही मौके पर नगर थाना और मुफ्फसील थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. बताया गया कि सोमवार को कुछ लोग गाय चराने खेत में गए हुए थे और उन्हें वहां शव पड़ा हुआ मिला और उन्होंने इसकी खबर ग्रामीणों को दी मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने इसकी खबर थाना को दी खबर मिलते ही मुफ्फसील थाना प्रभारी संजीव कुमार, नगर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव सदलबल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन किया …

छानबीन के क्रम में मृतक के गले में एक रस्सी भी लगा पाया गया।लेकिन मृतक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने इसकी सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को दिया वहीं सूचना मिलते ही पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की हर एंगल से जांच की वहीं जांच करने के बाद उन्होंने कहा कि लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का यहां शव मिला है..

उसके पेट को फाड़ कर उसकी हत्या की गई है देखने वाली बात है कि हत्या यहां की गई है या कहीं और से करके यहां पर फेकी गई है फिलहाल सबसे पहले हम लोग शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे हैं। पोस्टमार्टम करने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। मैंने बताया कि मौके पर एक चाकू और गैता टाइप का चाकू मिला है। शव के कुछ दूर एक लावारिस मोटरसाइकिल भी मिली है।फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *