पुटकी(PUTKI): सौखी प्रसाद यादव स्मारक समिति की बैठक रविवार को बिरसा हाई स्कूल गोपालीचक करकेंद में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 1 फरवरी 2025 को स्मारक समिति के तत्वाधान में केंदुआ चिल्ड्रन पार्क में स्व सौखी प्रसाद यादव की 29 वां पुण्यतिथि के मौके पर इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करने पर सहमति बनी है। समिति के सचिव भुटका यादव बताया कि समारोह में पूर्णिया ( बिहार ) के सांसद पप्पू यादव, धनबाद सांसद ढुलू महतो समेत गण्यमान्य लोग शिरकत करेंगे..
बैठक में यादव महासभा के जिला अध्यक्ष आरएन सिंह यादव, बैजनाथ यादव, भुटका यादव, जोगेंद्र यादव, पवन ठाकुर, लालबहादुर यादव, संजय यादव, सुरेश यादव, शिवशंकर यादव, भगवान दास शर्मा, विनय सिंह, ब्राउन वर्मा, अजय पासवान, रामस्वरूप यादव, फरीद मियां, दीपक यादव आदि मौजूद थें..
NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

