पुटकी(PUTKI): करकेंद स्थित नेहरू पार्क में अखिल झारखंड दुसाध महासभा धनबाद जिला कमेटी की बैठक रामचंद्र पासवान की अध्यक्षता में हुई। संचालन रामविलास राम ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 जनवरी (रविवार) 2025 को वन भोज सह मिलन समारोह मुनीडीह के भटिंडा फाल में मनाने का निर्णय लिया गया..
बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव सुखदेव पासवान,कोषाध्यक्ष शिवनंदन पासवान,राम चरित्र पासवान, बलराम पासवान,अशोक पासवान, राजेंद्र पासवान,प्रदीप पासवान,रामप्रवेश पासवान,सुरेश पासवान,कमलेश कुमार, सोनू कुमार,भोला पासवान,शंकर पासवान,दिनेश पासवान,मनोज कुमार पासवान आदि मौजूद थे..
NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

