धनबाद(DHANBAD): धनबाद की केके पॉलिटेक्निक में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रजत जयंती प्रदेश अधिवेशन के चौथे दिन विभिन्न जिलों से आए हुए छात्र नेताओं ने भाषण एवं प्रस्ताव सत्र में राज्य से जुड़ी हुई विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों पर अपनी वेदनाएं प्रकट कर युवाओं के वर्तमान दौर में बढ़ते हुए नशाखोरी एवं उनके भविष्य को एक अंधकार की ओर ले जाने वाली नशीले पदार्थ सेवन करने से उनकी जीवन दिशाहीन हो चुकी है।राज्य में शैक्षणिक एवं उच्च शिक्षा पर कई एक सारी संभावनाएं हैं जो विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अभाव के कारण विद्यार्थी आज जीवन दृष्टि उन्हें नहीं मिल पा रही है। झारखंड में बढ़ते हुए महिलाओं के साथ बलात्कार को लेकर के भी छात्र नेताओं ने अपना मोर्चा खोल..
वर्तमान राज्य सरकार ने सरकार में आने से पूर्व कई एक सारे वादे उन्होंने किया जो वर्तमान में फलीभूत होने की कोई संभावनाएं दूर-दूर तक नजर नहीं आती है।कार्यक्रम को आगे संचालित करते हुए विद्यार्थी परिषद की पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित हुआ जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रांत के प्रत्येक प्रत्येक जिले से विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन एक ऐसा समागम है जिसमें पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एक दूसरे से अपने अनुभव साझा किया..
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विश्वविद्यालय संगठन मंत्री एवं कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय जी,राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा जी,रांची नगर निगम की पूर्व मेयर एवं जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा,पूर्व प्रांत प्रमुख डॉ श्रवण सिंह के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।तत्पश्चात प्रदेश कमेटी की विस्तार कर नवीन घोषणाएं की गई एवं तमाम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस अधिवेशन को सफल करने में लगे हुए को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एवं आगामी कार्यक्रमों की योजना के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम का समारोप किया गया..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

