धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में चलाया सदस्यता अभियान…

धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में चलाया सदस्यता अभियान…

धनबाद (DHANBAD):पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के सभी 17 मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन पर्व सदस्यता अभियान के विशेष अभियान के तहत बरटाँड मंडल के तत्वाधान में बिरसा मुंडा पार्क मे, पुराना बाजार, अनुग्रह धनसार, तिवारी गली में कैंप लगाकर सघन सदस्यता अभियान चलाया गया, मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित हो सैंकड़ो लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई..

विधायक सिन्हा ने कहा कि, धनबाद सहित पुरे झारखंड में सदस्यता जोर शोर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और आमलोगों का विश्वास देश के , यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पे लगातार बढ़ा है एवम भाजपा के नीति सिद्धांत को आत्मसात कर , स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। इस अवसर पे महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि, धनबाद महानगर के सभी मंडलों के तमाम बूथों पे सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महानगर के सातों मोर्चा भी संगठन महापर्व सदस्यता अभियान में लगा है, जिला महानगर अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ नया कृतिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है..

जिला महामन्त्री सह जिला सदस्यता प्रभारी मानस प्रसून ,जिला मंत्री सह जिला सदस्यता सह प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित,सन्नी रवानी, संजय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष , किशोर मंडल ,सदानंद बरणवाल, मौसम सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, ,मण्डल सदस्यता प्रभारी मनोज रिंकू,प्रितपाल सिंह आजमानी, संजय गोस्वामी,हुल्लास दास , प्रमोद अगरवाल , वरीय नेता जे. पी यादव , अमित सिंह , अजय मालाकार , अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता भाई बबलू फरिदी , गजनफर खान ,पप्पू गुप्ता , बंटी वर्णवाल, भोला पांडेय जी सहित कई अन्य लोग थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *