रेलवे द्वारा प्रभावित हो रहे लोगों के पुनर्वास लिए हमारा संघर्ष रहेगा जारी: अरूप चटर्जी…

रेलवे द्वारा प्रभावित हो रहे लोगों के पुनर्वास लिए हमारा संघर्ष रहेगा जारी: अरूप चटर्जी…

धनबाद(NIRSA): फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के तहत रेलवे द्वारा प्रभावित हो रहे लोगों के पुनर्वास व रेलवे द्वारा नए सिरे से की गई नापी के तहत ही कार्य करने के लिए वार्ता करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो लोगों को बचाने के लिए जोरदार आंदोलन के रूपरेखा तैयार की जाएगी। उक्त बातें निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रविवार को कही..

आसनसोल रेल मंडल द्वारा फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के तहत दिए गए नोटिस से कुमारधुबी क्षेत्र में प्रभावित हो रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के ग्रामीणों ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी से विस्थापन से बचाने की गुहार लगाई है। पुराना चेकपोस्ट सलिका महावीर स्थान शिवलीबाड़ी में छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं बिलखता देख विधायक भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी KFS की लड़ाई भी हमने ही लड़ी थी और आप लोगों को संकट से निजात मिली थी। इस बार भी हमारी कोशिश होगी की फ्रेट कॉरिडोर निर्माण में कम से कम लोग प्रभावित हों और जो लोग प्रभावित होते हैं उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाय। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि एक सप्ताह के भीतर रेलवे के अधिकारियों से बात करेंगे और इस समस्या का हल निकालेंगे। आप सभी के संघर्ष में मैं हमेशा खड़ा रहूंगा..

उन्होंने लोगों को नसीहत भी दी की जो लोग आपके साथ संघर्ष में खड़ा रहते हैं उनके साथ ही खड़ा होने की आदत डालें। जो लोग वोट लेकर लड़ाई के समय सो जाते हैं वैसे लोगों से दूर रहिए। मुसीबत में जो आपका साथ दे वही सच्चा साथी होता है।श्रीचटर्जी ने यह भी कहा कि माननीय सांसद को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और और विस्थापितों के साथ खड़ा होना चाहिए था मगर सांसद भाजपा के नाम पर वोट लेकर शो गए हैं।चुकी यह मामला निरसा विधानसभा क्षेत्र का हैं हमारा लड़ाई जारी रहेगा..

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, मुन्ना यादव, पुणंजय शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, अजय चौधरी, ओम प्रकाश यादव, रामचंद यादव, टुनटुन , संजीत कुमार, आदित्य ठाकुर, प्रभात, रमेश सिंह, युगेश, कमेंद्र, चंदन, सरिता देवी, गीता देवी, अनीता देवी के साथ सैकड़ों महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थे..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *