बड़ौदामेव में परेशानी से जूझ रहा देश का भविष्य, सुविधाओं से वांछित छात्र बोले, न टीचर्स और न ही शौचालय…

बड़ौदामेव में परेशानी से जूझ रहा देश का भविष्य, सुविधाओं से वांछित छात्र बोले, न टीचर्स और न ही शौचालय…

राजस्थान(RAJASTHAN): बड़ौदामेव कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय में टीचर्स नहीं होने के कारण तथा सुविधाओं का अभाव के चलते छात्राओं ने परेशान होकर महाविद्यालय के सामने अलवर भरतपुर रोड को जाम कर दिया. पुलिस प्रशासन के पहुंचने पर छात्राओं को समझाइश कर रोड को सुचारु किया…..

महाविद्यालय की छात्रा रिंकी बाई व अंकिता ने बताया कि बड़ौदा मेव में महाविद्यालय खुले हुए तीन साल हो गए हैं. लेकिन अभी तक सरकार ने महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि का आवंटन भी नहीं किया है. जोकि फिलहाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में ही संचालित है. जिसमे टीचर्स का अभाव हे. तथा महाविद्यालय में शौचालय की कोई सुविधाएं नहीं हे. जिससे महाविद्यालय की छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे…..

छात्राओं ने बताया कि पहले भी हमारे द्वारा अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था. लेकिन हमारी समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ.महाविद्यालय में टीचर्स का अभाव…..

छात्राओं का कहना है कि अभी उनका कोर्स पूरा नहीं हुआ है. तथा छात्राएं क्लास में आकर पढ़ना चाहती हैं. लेकिन शिक्षक हटा दिए जाने के कारण उनकी कक्षाएं बंद हो गई हैं. कुछ दिनों बाद विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी होनी वाली हैं. लेकिन शिक्षकों के अभाव में हमें परीक्षा संबंधित मार्गदर्शन देने वाला कोई नहीं है. जिसकी वजह से छात्राओं का भविष्य संकट में हैं. छात्राओं ने महाविद्यालय में शौचालय और पर्याप्त फर्नीचर नहीं होने के प्रति भी आक्रोश जाहिर करते हुए शनिवार को अलवर भरतपुर रोड को जाम किया. पुलिस प्रशासन द्वारा छात्राओं को समझाइश कर जाम को हटवाया गया…..

NEWSANP के लिए राजस्थान से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *