जागरूकता से सर्वाइकल कैंसर समेत कई बीमारी से बच सकते हैं:-डीसी…

जागरूकता से सर्वाइकल कैंसर समेत कई बीमारी से बच सकते हैं:-डीसी…

गरीबों के लिए वरदान हैं डॉ भारती कश्यप, लाखों लोगों की आंखों का रख रहीं ख्याल, अब सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ छेड़ रखी है जंग:- डीसी

इस महोत्सव में सर्वाइकल कैंसर जांच, नेत्र जांच, मलेरिया एवं फाइलेरिया की जांच, एच.आई.वी. एंव सिफलीस की जाँच, कालाजार की जाँच,उच्च रक्तचाप की जांच, टी.वी. की जांच,सिकलसेल की जांच, मधुमेह रोग की जांच,प्रसव पूर्व जाँच, वरिष्ठ नागरिक की जांच, हिमोग्लोबिन की जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन सबंधित सलाह दिया गया। साथ ही निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया

पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ शहरी प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड विमेन डॉक्टर्स विंग आई.एम.ए झारखंड एवं जिला प्रशासन पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान द्वारा सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन शिविर एवं नेत्र रोग तथा संबंधित जांच शिविर का आयोजन किया गया है..

हेल्थ हुल महाउत्सव 2025 का उद्घाटन महेशपुर विधानसभा की विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, डीसी मनीष कुमार, एसपी प्रभात कुमार,
पूर्व राष्ट्रीय सह अध्यक्ष, विमेन डॉक्टर्स विंग, आई.एम.ए, प्रदेश अध्यक्ष, विमेन डॉक्टर्स विंग, आई.एम.ए झारखंड डॉ भारती कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मौके पर डीसी मनीष कुमार ने लोगों को जानकारी दी कि किस प्रकार जागरूकता की मदद से हम कैसे सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं..

उन्होंने कहा कि जागरूकता से अधिकांश बीमारी होने से बचा जा सकता है। विधायक के द्वारा लोगों को जागरुक होकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील किया गया. हेल्थ हुल महाउत्सव मे 2025 मे 25 लोगो से रक्तदान किया पाकुड़ डीसी मनीष कुमार ने खुद रक्तदान किया और रक्तदान करने की अपील की साथ ही सडक सुरक्षा जागरूकता दूर नशा उन्मूलन क़ो लेकर जागरूकता रथ का हरा झंडा दिखाकर रवाना किया मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीजुल इस्लाम, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मुख्तार, महेशपुर विधायक की पुत्री उपासना मरांडी, डॉक्टर मनीष कुमार, डॉ अमित कुमार डॉक्टर शाहरुख के अलावा शिविर के सफल संचालन के लिए अधिकारी मौजूद थे.

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *