Royal Enfield ने तोड़ दिए अपने सारे पुराने रिकॉर्ड, 2024 में हुई धमाकेदार सेल, जानें बिकी कितनी मोटरसाइकिल…

Royal Enfield ने तोड़ दिए अपने सारे पुराने रिकॉर्ड, 2024 में हुई धमाकेदार सेल, जानें बिकी कितनी मोटरसाइकिल…

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का क्रेज दुनियाभर में है. भारत में भी इस ब्रांड की मोटरसाइकिल के लाखों दीवाने हैं. इसी के चलते ब्रिटिश ऑटोमेकर्स की साल 2024 में भारत में दमदार सेल हुई है. पिछले साल बिकीं बाइक्स ने सेल्स के अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पिछले साल रॉयल एनफील्ड ने 8,57,378 यूनिट्स की सेल की है जो कि साल 2023 में बिकीं बाइक्स की 4 फीसदी ज्यादा है. 2023 में रॉयल एनफील्ड की 8,22,295 यूनिट्स बिकी थीं….

Royal Enfield की सबसे ज्यादा बिकी ये बाइक

रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल में 350 cc मॉडल्स शामिल हैं. SIAM इंडस्ट्री के डाटा के मुताबिक, अप्रैल से नवंबर 2024 के बीच कंपनी ने 5,25,568 यूनिट्स की सेल की थी जो कि अप्रैल-नवंबर 2023 में बिकी गाड़ियों की तुलना में 0.05 फीसदी ज्यादा है. इस सेगमेंट में Bullet 350 और Classic 350 जैसी बाइक शामिल हैं…..

Bajaj से पीछे रह गई Royal Enfield

रॉयल एनफील्ड की 350-500 cc कैटेगरी की बात करें, जिसमें Guerilla 450 और हिमालयन एडवेंचर बाइक शामिल हैं, इस सेगमेंट में कुल 27,420 यूनिट्स की सेल हुई है. इस कैटेगरी में पूरे मार्केट में टॉप पर बजाज ऑटो का नाम है. इस सेगेंट में बजाज की 44,491 यूनिट्स सेल हुई हैं जो कि पूरे मार्केट शेयर का 51 फीसदी है. इस सेगमेंट में बजाज को 56 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है. रॉयल एनफील्ड की 500-800 cc कैटेगरी की बात करें तो ऑटोमेकर्स ने इस सेगमेंट में 33,152 यूनिट्स की सेल कर 47 फीसदी की बढ़ोतरी की है….

रॉयल एनफील्ड की बेस्ट सेलरॉयल एनफील्ड की पिछले 12 साल की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो कैलेंडर ईयर 2024 ऐसा तीसरा साल है जब ऑटोमेकर्स ने 8 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा हासिल किया है. कंपनी ने अपने साल 2018 के बेस्ट सेल के आंकड़े को भी पार कर दिया है. CY2024 में रॉयल एनफील्ड की 8,57,378 यूनिट्स सेल की हैं. वहीं CY2018 में 8,37,669 यूनिट्स की सेल हुई थी…..

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *