धनबाद(DHANBAD): असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा के.के. पॉलिटेक्निक, गोविंदपुर में कैंसर जागरूकता स्क्रीनिंग सह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन। इस शिविर का उद्देश्य समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था..
इस आयोजन में विशेष रूप से कैंसर की प्रारंभिक पहचान और उपचार के बारे में जानकारी दी गई।इस शिविर में असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के विशेष चिकित्सक ने कैंसर के खतरे और इसके बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के चिकित्सा विशेषज्ञ और चिकित्सक की एक टीम ने समुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट (CBAC) के माध्यम से कैंसर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की।इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उन्हें कैंसर के बारे में जागरूक किया गया..
साथ ही, चिकित्सा परीक्षणों और परामर्श सेवा का लाभ भी नि:शुल्क दिया गया। इसके अतिरिक्त, शिविर में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं जैसे रक्तचाप, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (Spo2), तापमान, वजन, सामान्य स्वास्थ्य जांच भी किया गया।असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के इस पहल से स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य एवं कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ी है और असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट ने इस तरह के शिविरों का आयोजन भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया है..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

