निरसा साहू समाज के अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न: दिनेश साव 31 मत से विजय घोषित…

निरसा साहू समाज के अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न: दिनेश साव 31 मत से विजय घोषित…

धनबाद(NIRSA): निरसा विद्यासागर कॉलोनी स्थित साहू धर्मशाला में शुक्रवार को निरसा साहू समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा धर्मशाला में अध्यक्ष पद चयन हेतु मतदान किया गया,अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया,चुनाव प्रेक्षकों द्वारा चुनाव प्रक्रिया 10 बजे सुबह से प्रारंभ हुआ और शाम 4 बजे तक प्रक्रिया चला जिसमें 154 लोगो ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया,मतों की गिनती शाम चार बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें दिनेश साव को 92 मत मिले वहीं प्रदीप साव को 61 मत प्राप्त हुए 1 वोट रद्द हुआ और दिनेश साव ने 31 मत से विजय घोषित हुए,दिनेशा साव को साहू समाज के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक साव और शहरी जिला अध्यक्ष जगदीश साव ने पुष्प माला पहनाकर एव मिठाई खिलाकर बधाई दिए..

मंच को संबोधित करते हुए निरसा साहू समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश साव ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा जो मुझे दाईत्व दी गई हैं मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करूंगा और धर्मशाल के विकास के लिए अग्रिम भूमिका निभाऊंगा।ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद चयन प्रक्रिया तीन साल का कार्यकाल होगा और तीन साल बाद पुनः चुनाव के जरिए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा, इस मौके पर देवनन्दन साव,भोला साव,कृष्णा साव,रौशन साव,मनोज साव, सुमित साव,पिंटू साव सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे…

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *