वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच ने रणधीर वर्मा चौक पर डहरे टुसू कार्यक्रम का किया आयोजन…

वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच ने रणधीर वर्मा चौक पर डहरे टुसू कार्यक्रम का किया आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच के द्वारा मंगलवार को डहरे टुसू कार्यक्रम का आयोजन रणधीर वर्मा चौक में किया गया। जिसमें लाखों की संख्या में झारखंडी प्रेमी 24 जिला से शामिल हुए।टुसू परब गांव से निकलकर आज दूसरी बार धनबाद शहर के बीचों बीच उत्साह से मनाया गया।टुसू परब गांव में नई धान के फसल तैयार हो जाने के बाद झारखंडी संस्कृति में टुसू परब मनाया जाता है।इस त्यौहार में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जो धान से तैयार होते हैं..

झारखंड समाज के लिए अच्छी बातें हैं की इस तरह के त्यौहार फिर से मनाया जाने लगा झारखंड के भाषा संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह का त्योहार बहुत जरूरी है तरह-तरह की झारखंडी झांकी भी इस महा रैली में देखने को मिली झारखंडी सभ्यता से जुड़ी थी। इस मौके पर मुख्य रूप सेअजीत महतो, राजा बाबू, संतोष महतो,मनोज महतो, मिथुन महतो, नरेश महतो,टुनटुन महतो, उत्तम महतो, रंजीत कुमार,रूपलाल, सोनू, विवेक, राहुल, सुशील महतो, साहिल सहित हजारों लोग मौजूद थे..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *