मस्ती का दिन आया, नौका विहार बंद होने से मजा हुआ किरकिरा…

मस्ती का दिन आया, नौका विहार बंद होने से मजा हुआ किरकिरा…

रांची(RANCHI): नये साल के आने में अब बस चंद रोज ही बाकी हैं। स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं। दफ्तरों में भी हाजिरी थोड़ी बहुत कम होने लगी है। ज्यादातर लोगों ने नये साल के वेलकम को लेकर अपने-अपने तरीके से तैयारी शुरू कर दी है। घूमने-फिरने और पिकनिक मनाने का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में गजब की भीड़ रोज हो रही है। क्या छोटे, क्या बड़े, हर किसी में उमंग, तरंग और गजब का उत्साह है..

ठंड को मात देते हुये लोग अपनी खुशियां बटोरने में जुट गये हैं। चिड़ियाघर के बाहर टिकट के लिये लंबी लाइन लगी रहती है। बाहर से आये कुछ सैलानियों का कहना था कि सबकुछ ठीक-ठाक है, पर नौका विहार के बंद रहने से मजा किरकिरा हो गया। कोरोना काल से नौका विहार बंद है। वहां रखे वोट देख ही कुछ लोगों के मुख से हौले से निकल गया कि ये तो बिल्कुल कबाड़ हो चुका है। वहीं, पानी लबालब भरा हुआ है। इसपर वन विभाग को गौर करना चाहिये। वहीं चिड़ियां घर के डायरेक्टर जब्बर सिंह का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज और कर्मचारियों की कमी के चलते नौका विहार बंद है। वहीं पानी भी कम है..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *