भाजपा महानगर सदस्यता अभियान को लेकर धनबाद विधानसभा अंतर्गत की गई समीक्षा बैठक…

भाजपा महानगर सदस्यता अभियान को लेकर धनबाद विधानसभा अंतर्गत की गई समीक्षा बैठक…

धनबाद(DHANBAD): भाजपा धनबाद महानगर सदस्यता अभियान को लेकर धनबाद विधानसभा अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्षों शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक एवं मोर्चा के जिला पदाधिकारी के साथ एक समीक्षा बैठक जगजीवन नगर स्थित धनबाद विधायक आवासीय कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सरवन राय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का संचालन महानगर महामंत्री सह सदस्यता प्रभारी श्री मानस प्रसून जी ने किया।इस बैठक में मुख्य रूप से धनबाद के विधायक राज सिन्हा जी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिस प्रकार आप लोगों के मेहनत से हमेशा धनबाद अब्बल रहा है। उसी प्रकार सदस्यता अभियान में भी धनबाद विधानसभा को अवल बनाना है..

इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि अपने-अपने बूथ पर कम से कम 250 सदस्य बनना जरूरी है प्रदेश से जो लक्ष्य दिया गया है उससे हर हाल में पूरा करना है। और यह काम र्कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संभव है। महानगर जिला अध्यक्ष सरवन राय जी ने कहा की अभियान में सभी मोर्चा के लोगों को भी अपना अपना लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे हर हाल में कैंप लगाकर सदस्य बनाने का काम करें । संचालन करते हुए महानगर के सदस्यता प्रभारी मानस प्रसून जी ने कहा की प्रदेश से जो निर्धारित लक्ष्य दिया गया है । उसे हर हाल में निश्चित समय पर पूरा करना है। इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। प्रत्येक मंडल एवं मोर्चा के सदस्य विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाकर एक-एक भाजपा के समर्थकों को सदस्य बनाने का कार्य करें।धन्यवाद ज्ञापन जिला के मंत्री श्री नरेंद्र त्रिवेदी ने किया..

इस बैठक में रीता प्रसाद रवि सिन्हा, पुरुषोत्तम रंजन, अनिल सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, नित्यानंद मंडल, राजाराम दत्ता, सनी रवानी, गोविंद राउत, किशोर मंडल, सूरज पासवान, संजय कुशवाहा, ललन मिश्रा, मौसम सिंह, सुमन सिंह, अमरजीत कुमार, उमेश सिंह, दीपक झा, मनीष पांडे, रंजय सिंह, राणा सिंह, प्रमोद अग्रवाल, हुलास दास, परशुराम पासवान, संजय गोस्वामी, डिंपू लाल, विजय रजक, अरुण सिंह, ओम प्रकाश झा, तुना सिंह संतोष पासवान विकास मिश्रा छोटू दास सदानंद बरनवाल केदार बरनवाल राजेश गांधी अवधेश पंडित मेघनाथ वर्मा भानु महतो आनंद खंडेलवाल तेज बहादुर सिंह मनोज गुप्ता आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *