नक्सलियों के लिये बेहतर मौका, सरेंडर करते ही मिलेगा ये लाभ…

नक्सलियों के लिये बेहतर मौका, सरेंडर करते ही मिलेगा ये लाभ…

छत्तीसगढ़(DHANBAD): छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने नक्सलियों के सरेंडर को लेकर एक अहम फैसला लिया है। नक्सलियों के लिये एक नई पॉलिसी लागू की गई है, अगर नक्सली सरकार के सामने सरेंडर करते हैं, तो उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये और रहने को घर दिया जायेगा..

सरकार का मुख्य उद्देश्य सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मुख्य धारा में वापस लाना और उन्हें खुशहाल जीवन देना है। सरकार का मानना है कि यह एक सकारात्मक और रचनात्मक कदम है। यह नक्सलियों के लिये पुलिस से डर का नहीं, बल्कि सरकार की उदारता को प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी CM विजय शर्मा ने मीडिया को बताया कि नक्सलियों को सरेंडर करने पर उन्हें पैसे और मकान तो मिलेंगे, वहीं सरेंडर करने वाले इनामी नक्सलियों पर जो इनाम होती है, वह भी नक्सलियों को ही दिये जायेंगे

NEWSANP के लिए छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *